Click Here
Click Here

Bihar News: कुख्यात पुट्टू मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ छापेमारी

News Desk: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के रामनगर के कुख्यात अपराधी संजीव कुमार मिश्रा उर्फ पुट्टू मिश्रा की हत्या के मामले...

puttu mishra
puttu mishra

News Desk: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के रामनगर के कुख्यात अपराधी संजीव कुमार मिश्रा उर्फ पुट्टू मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया है. सभी से गुप्त स्थान पर गहन पूछताछ की जा रही है.

जमीन विवाद सुलझाने गया था, रास्ते में मारी गोली

बताया जा रहा है कि सोमवार रात रामनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी. वह एक जमीन विवाद सुलझाने के लिए गया था, तभी अपराधियों ने उस पर करीब दो राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गौरतलब है कि पुट्टू मिश्रा खुद भी एक पुराने हत्याकांड में नामजद आरोपी था और हाल ही में जेल से बाहर आया था.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में देर रात पोस्टमार्टम

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. रात करीब 11:30 बजे अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन सदस्यीय मेडिकल टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया. इस टीम में डॉ. ए.के. तिवारी, डॉ. एस.पी. अग्रवाल और डॉ. अरुण कुमार यादव शामिल थे.

ALSO READ: झारखंड हाइकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: धनबाद जिला से ट्रांसफर हुए 54 पुलिसकर्मियों की होगी वापसी 

पुराने विवाद और गैंगवार एंगल पर जांच

रामनगर एसडीपीओ रागनी कुमारी के अनुसार, मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है. शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुराने विवाद या आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है. पुलिस गैंगवार समेत सभी संभावित पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और जल्द ही मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

लंबा आपराधिक इतिहास, बड़े केस से जुड़ा नाम

पुट्टू मिश्रा का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है. वह कांग्रेस नेता फखरुद्दीन खान हत्याकांड का कथित मास्टरमाइंड भी माना जाता था.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *