जमशेदपुर : पानी की समस्या को लेकर झामुमो ने सौंपा ज्ञापन, गेट वाल्व एडजस्ट करने की मांग

Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पानी के कम प्रेशर की समस्या को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी...

Jamshedpur: जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पानी के कम प्रेशर की समस्या को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मंगलवार को कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. झामुमो जुगसलाई नगर परिषद एरिया कमिटी के अध्यक्ष मो. जमील के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और कार्यपालक पदाधिकारी से मुलाकात की.

यह भी पढ़ें : हजारीबाग ट्रिपल मर्डर से दहला झारखंड: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पहुंचे सदर अस्पताल, कहा— “अपराधी की कोई जाति नहीं, सिर्फ हत्यारा है”

इन इलाकों में जल संकट

ज्ञापन में बताया गया कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पुरानी बस्ती रोड, गौरी शंकर रोड, तेल गली, फल गली, हुसैनी लाइन, महतो मुहल्ला, श्रृति चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से पानी का प्रेशर बहुत कम है. इसके कारण आम जनता को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ रहा है. घरों की टंकियों में पानी नहीं चढ़ पा रहा है, जिससे दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें : चतरा में अफीम तस्करी का बड़ा भंडाफोड़, पंजाब के दो समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

कार्यपालक पदाधिकारी ने समस्या के समाधान का दिया भरोसा

मो. जमील ने बताया कि जानकारी मिली है कि मछली मुहल्ला स्थित सात मंदिर के पीछे लगे गेट वाल्व को सही तरीके से एडजस्ट कर देने से इन सभी क्षेत्रों में पानी का प्रेशर सामान्य हो सकता है. उन्होंने संबंधित विभाग को आदेश देकर उक्त गेट वाल्व की जांच कराते हुए पानी का प्रेशर ठीक करवाने की मांग की. झामुमो नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं. यह जनहित का कार्य है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. कार्यपालक पदाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल शाखा के कनीय अभियंता को भेजकर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा. इस मौके पर झामुमो के राजू खान, शेखर महतो, इम्तियाज अंसारी, सलीम अख्तर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *