Saraikela: झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप के बीच बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. भीषण गर्मी में बिजली फॉल्ट, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सभी 9 प्रखंडों के सहायक विद्युत अभियंता और कनीय विद्युत अभियंता के मोबाइल नंबर जारी किया है.
यह भी पढ़ें : घूसखोर CCL कर्मी को CBI कोर्ट ने दी तीन साल की सजा
सीधे अधिकारियों से करें संपर्क
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि बढ़ती तपिश में अगर कहीं बिजली फॉल्ट या आपूर्ति में बाधा आती है, तो नागरिक सीधे जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं, ताकि समस्या का निदान अविलंब हो सके. उपायुक्त ने सभी अभियंताओं को निर्देश दिया है कि शिकायत मिलते ही टीम भेजकर मरम्मत कराई जाए.
इंजीनियरों के मोबाइल नंबर जारी
बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिले के सभी 9 प्रखंडों के संबंधित विद्युत अभियंता/कनीय विद्युत अभियंता का मोबाइल नंबर जारी किया गया है, ताकि बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके. नागरिक अपने क्षेत्र के अनुसार नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : जब बिना काफिले के अचानक मंत्रालय पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दंग रह गए कर्मचारी, ट्रैफिक और जमीनी हकीकत का लिया जायजा
1. सहायक विद्युत अभियंता, सरायकेला
9431135938
2. सहायक विद्युत अभियंता, राजखरसावां
9431135939
3. सहायक विद्युत अभियंता, चांडिल
9431135940
4. कनिष्ठ विद्युत अभियंता सरायकेला शहरी, ग्रामीण एवं कांड्रा
9431135923
5. कनिष्ठ विद्युत अभियंता खरसावां, आमदा, कुचाई, राजनगर
9304107332
6. कनिष्ठ विद्युत अभियंता चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़, टाटा रोड
9471727589
7. सहायक विद्युत अभियंता, आदित्यपुर 1
9431135929
8. सहायक विद्युत अभियंता, आदित्यपुर 2 (गम्हरिया)
9431135930
9. कनिष्ठ विद्युत अभियंता, आदित्यपुर 1&2
9431135950
10, कनिष्ठ विद्युत अभियंता, आदित्यपुर 3, 4, गम्हरिया
9431135955
जिला कंट्रोल रूम: 06597-234040, 06597-236013

प्रशासन की अपील
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि ट्रांसफार्मर पर कपड़े न सुखाएं, ढीले तारों की सूचना तुरंत दें और पीक आवर में हेवी लोड उपकरणों का इस्तेमाल कम करें. शिकायत न सुलझने पर जिला कंट्रोल रूम से संपर्क करें.
