थाना के सामने करोड़ों की लूट: आखिर व्यापारी सुरक्षित कहाँ? घाघरा में पुलिस व्यवस्था पर बड़ा सवाल

Gumla: गुमला जिले के घाघरा में हुई एक करोड़ से अधिक के सोना और 50 हजार नगद की लूट ने न सिर्फ...

Gumla: गुमला जिले के घाघरा में हुई एक करोड़ से अधिक के सोना और 50 हजार नगद की लूट ने न सिर्फ एक परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीड़ित दुकानदार का परिवार सदमे में है. घर में सन्नाटा, चेहरों पर मायूसी और भविष्य को लेकर गहरी चिंता साफ झलक रही है. दुकानदार के पिता बलराम प्रसाद सोनी ने बताया कि शादी के सीजन को देखते हुए कर्ज और उधारी लेकर सोना खरीदा गया था ताकि पूरा सीजन अच्छे ढंग से व्यापार चल सके. अब सब कुछ लुट जाने के बाद परिवार के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने कहा सोना और पैसा चला गया लेकिन बेटा बच गया यही संतोष है. यहां बता दे कि अपराधियों के द्वारा शशांक सोनी के ऊपर फायरिंग भी किया गया था.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दुकान थाना के ठीक सामने स्थित है. ऐसे में सवाल उठता है कि जब पुलिस की मौजूदगी के बावजूद व्यापारी सुरक्षित नहीं, तो फिर सुरक्षा की गारंटी कौन देगा. इस घटना ने पूरे गुमला जिले में व्यापारियों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है. आखिर कब तक अपराधी बेखौफ रहेंगे और आम व्यापारी यूं ही लुटते रहेंगे यह भी एक सवाल खड़ा हो गया है.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, जांच तेज

घटना के दूसरे दिन एसडीपीओ सुरेश प्रसाद, इंसपेक्टर विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पूरी टीम इलाके की गली-गली घूमकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. दुकानों, सड़कों और आसपास के रास्तों में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग बारीकी से देखी जा रही है ताकि लुटेरों की पहचान हो सके. संदिग्ध गतिविधियों को चिन्हित कर सुराग जुटाए जा रहे हैं.

ALSO READ: अवैध हथियार पर शिकंजा: कपाली पुलिस की सख्ती, गुप्त सूचना पर युवक दबोचा

खराब कैमरों से जांच प्रभावित, तकनीकी जांच जारी

घाघरा थाना के पास चारमुहाना जैसे संवेदनशील इलाके में बेहतर निगरानी व्यवस्था नहीं होने से लूटकांड की जांच प्रभावित हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि थाना के पास पुलिस द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए गए होते तो अपराधियों की पहचान आसान हो सकती थी. फिलहाल दुकानदारों द्वारा लगाए गए कैमरे न तो स्पष्ट फुटेज दे पा रहे हैं और न ही रात में सही तस्वीर दिखा रहे हैं. ऐसे में पुलिस को ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा है. स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे बाजार में आधुनिक CCTV सिस्टम जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा लगाया जाये.

इस पूरे मामले में एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद से जब बातचीत किया गया तो उन्होंने बताया कि लूटपाट की घटना के बाद से लगातार हमारे पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है, तकनीकी जांच कर रही है, हमारे लिए भी यह चैलेंज है निश्चित रूप से इस पूरे केस को डिटेक्ट करके सभी अपराधी को पकड़ा जाएगा और जेल भेजा जाएगा और व्यापारियों में जो पुलिस का छवि है उसे और बेहतर बनाने का प्रयास हम लोग कर रहे हैं और जल्दी अपराधी जेल के सलाखों के पीछे होंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *