Click Here
Click Here

गुमला में सखी मंडल की दीदीयों को मिला वाहन, महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

Gumla: गुमला में आज मंगलवार को पलाश-झारखंड स्टेट प्रमोशन सोसाइटी, गुमला द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई....

Sakhi Mandal
वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उपायुक्त

Gumla: गुमला में आज मंगलवार को पलाश-झारखंड स्टेट प्रमोशन सोसाइटी, गुमला द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई. SVEP परियोजना के अंतर्गत आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के तहत उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने समाहरणालय परिसर में तीन प्रखंड डुमरी, जारी और घाघरा के सखी मंडलों से जुड़ी तीन लाभुकों को टाटा मैजिक सवारी वाहन की चाबी सौंपी. इसके बाद उपायुक्त, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया गया.

इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा लाभुक कुसुम देवी (रोशनी महिला मंडल दोदांग), अगुस्तिना टोप्पो (जीवन आजीविका सखी मंडल ) एवं फिल्मिना एक्का (गुलाब आजीविका सखी मंडल) को भविष्य हेतु शुभकामनाये दी.  यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम है , बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

महिलाओं को बनाया जा रहा उद्यमी

आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना (AGEY) के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और सुरक्षित परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण देकर उन्हें उद्यमी बनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र जारिका, जिला प्रबंधक (स्किल्स एवं जॉब्स) बिरेन बघवार, घाघरा, डुमरी और जारी के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सहित जिले के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: रांची : CM हेमंत सोरेन से मिले लोकायुक्त अमिताभ कुमार गुप्ता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *