पलामू के पिपराटांड़ में घर के बाहर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

पलामू: जिले के पिपराटांड़ में घर के बाहर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना मंगलवार की देर...

पलामू: जिले के पिपराटांड़ में घर के बाहर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना मंगलवार की देर रात हुई है. यह घटना  पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में हुई है. जहां राजमुनी पाठक नाम के व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. 

घात लगाकर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग 

बताया जा रहा है,कि अपराधियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब राजमुनी पाठक अपने घर के पास ही मौजूद थे, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना स्थल ही पर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुटी हुई है. 

Read Also: बंद कमरे में मिला दंपति का शव, जहर खाने की आशंका से सनसनी

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *