उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली केस में पुलिस ने सौंपी करीब 1000 पेज की केस डायरी

Ranchi : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने से पहले गिरफ्तार किए गए 60 से ज्यादा आरोपियों की जमानत याचिका...

Ranchi : उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक करने से पहले गिरफ्तार किए गए 60 से ज्यादा आरोपियों की जमानत याचिका पर बुधवार को रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. उस आदेश के आलोक में पुलिस ने कोर्ट के समक्ष करीब एक हजार पन्नों की केस डायरी प्रस्तुत की है. केस डायरी में पूरी घटना की विस्तृत जानकारी दी गई है. कोर्ट ने केस डायरी का अवलोकन करने और मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 मई की तारीख निर्धारित की है.

छापेमारी में बड़ा खुलासा, 164 आरोपी हिरासत में

रांची पुलिस ने पिछले दिनों उत्पाद सिपाही परीक्षा से पहले धांधली की आशंका के बाद तमाड में छापेमारी की थी. इस दौरान उत्पाद सिपाही परीक्षा में धांधली करने की योजना बना रहे बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था. इस कार्रवाई में कुल 164 आरोपियों को हिरासत में लिया गया था. अब तक की जांच में यह बात सामने आया है कि इस गिरोह में अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह, आशीष कुमार और योगेश प्रसाद के नाम शामिल हैं. इस केस में अब तक 7 महिलाओं की संलिप्तता की पुष्टि हो चुकी है. इस पूरे धांधली के खिलाफ तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.

Also Read : रांची में बदला मौसम का मिजाज: 4 मई तक आंशिक बादल, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *