गुमला: सात वर्षीय मासूम की अज्ञात अपराधी द्वारा निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव

Gumla: रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कासीर जामटोली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सात वर्षीय...

Gumla: रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कासीर जामटोली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सात वर्षीय मासूम बच्चे की अज्ञात अपराधी द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान हेमंत कुमार सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह 7 वर्ष के रूप में हुई है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवीन के माता-पिता रोजाना की तरह खेत में काम करने गए थे. उस समय नवीन गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पास ही खेल रहा था. जब परिजन काम खत्म कर घर लौटे, तो नवीन वहां मौजूद नहीं था. नवीन के घर न मिलने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की.

परिजनों ने रायडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई

इसी दौरान गांव के पास स्थित जंगल में नवीन का शव बरामद हुआ. बच्चे के सिर के दाहिनी ओर, गर्दन, कमर और दाहिने हाथ पर गहरे जख्म के निशान थे और सिर से खून बह रहा था. परिजनों के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे की हत्या करने के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से जंगल में फेंक दिया था. घटना के बाद परिजनों ने रायडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. इस सनसनीखेज मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है.

AlsoRead:NDA का ‘मिशन रेडिसन ब्लू, जब तक काउंटिंग, तब तक होटल में ही हूटिंग, 18 जून तक ‘नजरबंद’ माननीय, नजर हटी, दुर्घटना घटी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *