Pakur: जिले के महेशपुर स्थित घरवाड़ी फार्म दीपक कुमार पेट्रोल पंप में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक ऑटो के इंजन सीट के पास विशाल कोबरा देखा गया।
पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ रहती है, ऐसे में जोखिम भरी हो सकती थी।
Also Read:पेट्रोल पंप पर खौफनाक नजारा: ऑटो के इंजन में मिला विशाल कोबरा, रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा
कुछ देर के लिए पेट्रोल पंप में लोगों की भीड़ जुड़ गई और वहां अफरातफरी मच गया।
लोगों ने ऑटो से दूरी बनाया रखा और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी अशराफुल शेख मौके पर पहुंचे और विशाल कोबरा को सफल रेस्क्यू कर लिया।
जिसके बाद वहां के कर्मी और लोगों ने राहत की सांस ली।
फिलहाल विशाल कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।
