हजारीबागः बीजीआर इंफ्रा माइनिंग कार्यालय में तोड़फोड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Hazaribagh : बादाम कोल खनन परियोजना क्षेत्र में स्थित बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के साइट ऑफिस में मंगलवार सुबह हुई तोड़फोड़ घटना के...

Hazaribagh : बादाम कोल खनन परियोजना क्षेत्र में स्थित बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के साइट ऑफिस में मंगलवार सुबह हुई तोड़फोड़ घटना के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी. गिरफ्तार युवक गोंदलपुरा गांव निवासी विकास कुमार कुशवाहा है. पुलिस के अनुसार, विकास कुमार कुशवाहा पर बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के साइट ऑफिस में हुई तोड़फोड़ की घटना में शामिल होने का आरोप है.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

घटना के बाद तनाव की स्थिति

गौरतलब है कि मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में लोग बादाम कोल खनन परियोजना क्षेत्र स्थित बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के कार्यालय पहुंच गए थे. जहां जमकर तोड़फोड़ की गई. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सार्वजनिक अथवा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं, घटना के पीछे के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

 

ALSO READ : झारखंड हाईकोर्ट ने भूमि विवाद में दूसरी अपील खारिज की, निचली अदालतों के फैसले बरकरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *