Click Here
Click Here

पेट्रोल पंप पर खौफनाक नजारा: ऑटो के इंजन में मिला विशाल कोबरा, रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर स्थित घरवाड़ी फार्म के पास दीपक कुमार पेट्रोल पंप में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब...

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर स्थित घरवाड़ी फार्म के पास दीपक कुमार पेट्रोल पंप में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक ऑटो के इंजन सीट के पास विशाल King Cobra देखा गया. पेट्रोल पंप जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर सांप मिलने से लोगों में डर का माहौल बन गया. कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सभी ने ऑटो से दूरी बनाकर रखी.

Also Read : ग्लोबल हलचल के बीच शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, निवेशकों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा वन विभाग

घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी अशराफुल शेख मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. उन्होंने सावधानी के साथ ऑटो के अंदर मौजूद कोबरा को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की.

Also Read : सारंडा-किरीबुरू में सीआरपीएफ का पौधारोपण अभियान, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुरक्षित रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गया कोबरा

वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा का सफल रेस्क्यू कर लिया. इसके बाद सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया. घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *