SAURAV SINGH
Ranchi : बिना आदेश के मुख्यालय छोड़ने वाले छह एसपी रैंक के अफसरों को शो-कॉज किया गया है. जानकारी के मुताबिक बीते 26 अप्रैल की रात झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा अलग- अलग जिले और समादेष्टा में तैनात एसपी रैंक के अधिकारियों का लाइव लोकेशन मांगा गया था. खबर है कि कई अधिकारियों का लोकेशन अपने मुख्यालय से बाहर मिला. जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के द्वारा इन अफसरों से इसको लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया हैं.
Also Read : पुलिस अफसरों के बीच लाइव लोकेशन का खौफ, पढ़िये कैसे छूट रहा पसीना और बढ़ रही BP
बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़कर रांची या अन्य जगहों भ्रमण करते है अधिकारी
उल्लेखनीय हैं,कि बीते 17 अप्रैल को झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा एक आदेश जारी किया गया था. जिसमें कहा गया था प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि विभिन्न जिला और वाहिनी के पुलिस अधीक्षक और समादेष्टा बिना सक्षम प्राधिकार के अनुमति के अपना मुख्यालय छोड़कर रांची या अन्य भ्रमण करते है. किसी घटना अथवा विधि व्यवस्था के संदर्भ में आवश्यक विमर्श के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा सम्पर्क करने पर अनुपस्थित पाये जाते है. यह स्थिति अत्यन्त ही खेदजनक है. अतः निदेशित किया जाता है कि एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी और कमांडेंट अपने अधोहस्ताक्षरी को पूर्व सूचना दिये बगैर अपना मुख्यालय छोड़कर रांची अथवा जिला से बाहर भ्रमण के लिए नहीं जायेंगें. कृपया इसका अनुपालन दृढ़ता से सुनिश्चित किया जाय.
