जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल

Giridih: जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पाण्डेयडीह भण्डारो मोड़...

Giridih: जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पाण्डेयडीह भण्डारो मोड़ के समीप छत ढलाई में उपयोग होने वाली मशीन लगी गाड़ी और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.

तेज टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त, बच्चे गंभीर रूप से घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बच्चे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और आनन-फानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.

ALSO READ: पारा शिक्षक आंदोलन: सरकार-शिक्षक वार्ता सकारात्मक, 42 हजार नौकरियां सुरक्षित रखने का भरोसा

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया. घायलों का इलाज जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस व्यस्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *