Click Here
Click Here

खूबसूरती और स्वच्छता के साथ बनाएं डाइनिंग एक्सपीरियंस खास

NewsWave Desk: आज के दौर में खाने की टेबल सिर्फ साफसुथरी ही नहीं, बल्कि आकर्षक भी होनी चाहिए. सुंदरता और सजावट पर...

NewsWave Desk: आज के दौर में खाने की टेबल सिर्फ साफसुथरी ही नहीं, बल्कि आकर्षक भी होनी चाहिए. सुंदरता और सजावट पर बढ़ता ध्यान डाइनिंग का अनुभव और भी खास बना देता है. यहां जानें, किस तरह आप अपनी खाने की टेबल को आकर्षक और फ्रेश लुक दे सकते हैं—

  1. प्राकृतिक फूलों और पौधों से सजावट

टेबल की सजावट के लिए आर्टिफिशियल फूलों की जगह रंग-बिरंगे, खुशबूदार प्राकृतिक फूलों (जैसे सेवनवंती, गुलाब, सफेद व नारंगी फूल) का इस्तेमाल करें. साथ ही, जड़ी-बूटियों और मसालों से जुड़े छोटे-छोटे पौधे भी टेबल को खूबसूरत और सुगंधित बना सकते हैं.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)
  1. कैंडल लाइट का जादू

टेबल के बीचों-बीच फ्रैगरेंट कैंडल लगाएं. इससे टेबल पर आकर्षक रोशनी के साथ डिनर को कैंडल लाइट का खास अहसास मिलेगा.

  1. लाइट्स से बढ़ाएं रौनक

टेबल के ऊपर एक खूबसूरत लैंप या सॉफ्ट लाइट लगाएं. ध्यान रखें कि लाइट सीधी आंखों पर न पड़े और बहुत तेज न हो, ताकि टेबल के चारों ओर हल्की, एकसी रोशनी बनी रहे.

  1. सजावट में लाएं नया अंदाज

हर बार एक जैसी सजावट न करें. मौसम, थीम या पारंपरिक चीजों के अनुसार टेबल की साज-सज्जा बदलें ताकि डाइनिंग एक्सपीरियंस नया और आकर्षक लगे.

  1. पर्सनलाइज्ड टच से करें मेहमानों को स्पेशल फील

अगर कोई खास मेहमान आ रहा है, तो उसकी पसंद के अनुसार टेबल डेकोरेशन करें. इससे मेहमान खुद को खास महसूस करेंगे.

  1. सजावट में रखें संतुलन

टेबल पर बहुत अधिक सामान न रखें. डेकोरेशन के साथ-साथ बर्तनों के लिए भी पर्याप्त जगह होनी चाहिए, ताकि टेबल न तो कंजस्टेड लगे और न ही उसकी खूबसूरती कम हो.

 

खाने की टेबल की सजावट में थोड़ी सी रचनात्मकता और सजगता डाइनिंग को यादगार बना सकती है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *