गिरिडीह में निकाय चुनाव के बाद बवाल, फायरिंग और पथराव के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह: नगर निकाय चुनाव 2026 के मतदान के बाद हिंसा की घटना सामने आई है. 23 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे...

गिरिडीह: नगर निकाय चुनाव 2026 के मतदान के बाद हिंसा की घटना सामने आई है. 23 फरवरी की शाम करीब 5:30 बजे वार्ड संख्या 18 स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, आजाद नगर (अनुसूचित जाति टोला) के मतदान केंद्र के पास दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट और पत्थरबाजी तक पहुंच गया.

Also Read: देवघर जलापूर्ति योजना: विधायक सुरेश पासवान ने सदन में उठाया पानी का मुद्दा, मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

फायरिंग में दो लोग घायल

स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने गोली चला दी. इस घटना में मोहम्मद शमीम और रेखा खातून घायल हो गए. दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों के बयान के आधार पर पचंबा थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Also Read: CAG के निर्देश पर NTPC की खनन गतिविधियों का थीम ऑडिट शुरू, CAG को भेजे लीगल नोटिस के बाद बड़ा एक्शन

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, SIT का गठन

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर हालात काबू में किए. मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीमों ने तकनीकी साक्ष्य और खुफिया सूचना के आधार पर कई जगहों पर छापेमारी की.

Also Read: भारतीय सोलर कंपनियों को झटका, अमेरिका ने इंपोर्ट पर 126% ड्यूटी लगाने का किया ऐलान

पांच आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद, अमित विश्वकर्मा, आकाश हांडी, मंजीत पासवान और किशोर पासवान को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की निशानदेही पर 7.65 एमएम का देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है. जब्त सामान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते का कुल्लू में निधन, स्कीइंग के बाद होटल लौटते ही बिगड़ी थी तबीयत

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में घटना से जुड़े कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और कोई अप्रिय घटना दोबारा न हो.

प्रशासन की सख्त चेतावनी

गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने स्पष्ट कहा है कि चुनावी हिंसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं उपायुक्त रामनिवास यादव ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *