राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई

Saraikela: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज राजनगर थाना के समीप सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर...

Rajnagar police
जांच अभियान के दौरान दिया गया हेलमेट

Saraikela: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज राजनगर थाना के समीप सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो की उपस्थिति में विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई तथा बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत जुर्माना अधिरोपित किया गया. साथ ही संबंधित चालकों को हेलमेट प्रदान करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने यातायात नियमों के अनुपालन के महत्व के संबंध में आमजन को जागरूक किया.

आमजन से की गई अपील

जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. इस क्रम में आमजन से अपील की गई है, कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं तथा सभी यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें. नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के सघन जांच एवं जागरूकता अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आस्था और एकजुटता की राह पर पत्रकार: गिरिडीह से पशुपतिनाथ धाम के लिए रवाना हुआ जत्था

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *