Click Here
Click Here

आस्था और एकजुटता की राह पर पत्रकार: गिरिडीह से पशुपतिनाथ धाम के लिए रवाना हुआ जत्था

Giridih: शहर के पत्रकारों का एक दल बुधवार को नेपाल स्थित विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गिरिडीह रेलवे स्टेशन से...

Giridih News
पशुपतिनाथ धाम के लिए रवाना हुए पत्रकार

Giridih: शहर के पत्रकारों का एक दल बुधवार को नेपाल स्थित विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए गिरिडीह रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ. यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं, बल्कि पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारे और एकजुटता का भी संदेश दे रही है. जानकारी के अनुसार, यह जत्था सड़क मार्ग से नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचेगा, जहां सभी श्रद्धालु भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर आध्यात्मिक शांति और नई ऊर्जा प्राप्त करेंगे.

पत्रकार साथियों ने बताया, कि व्यस्त दिनचर्या के बीच यह यात्रा उनके लिए आत्मिक सुकून पाने और आपसी संबंधों को और मजबूत करने का अवसर है. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल मानसिक शांति देते हैं, बल्कि आपसी समन्वय और सहयोग की भावना को भी प्रगाढ़ करते हैं. रवाना होने के दौरान स्टेशन पर मौजूद अन्य लोगों ने जत्थे को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा को सुखद और मंगलमय होने की कामना की.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: गुमला : उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जनगणना के बारे में दी विस्तृत जानकारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *