चक्रधरपुर में ‘पलाश दीदी कैफे’ का उद्घाटन, महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

Chakradharpur: अनुमंडल कार्यालय पोड़ाहाट, चक्रधरपुर परिसर में बुधवार को ‘पलाश दीदी कैफे’ का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस कैफे का संचालन आदर्श...

Palash Didi Cafe
‘पलाश दीदी कैफे’ का उद्घाटन

Chakradharpur: अनुमंडल कार्यालय पोड़ाहाट, चक्रधरपुर परिसर में बुधवार को ‘पलाश दीदी कैफे’ का विधिवत उद्घाटन किया गया. इस कैफे का संचालन आदर्श महिला स्वयं सिद्धा समिति, केरा द्वारा किया जा रहा है. उद्घाटन कार्यक्रम में 60 बटालियन के प्रतिनिधि, अनुमंडल पदाधिकारी पोड़ाहाट, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर तथा भूमि सुधार उपसमाहर्ता पोड़ाहाट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी ने संयुक्त रूप से कैफे का शुभारंभ किया.

स्थानीय महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

यह ‘पलाश दीदी कैफे’ जेएसएलपीएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) के तहत संचालित है, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है. इस पहल के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें.

कैफे में नाश्ता, भोजन और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. उद्घाटन अवसर पर महिला समूह की सदस्याएं और अनुमंडल कार्यालय के कर्मी भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सरायकेला बाजार में किया निरीक्षण, उल्लंघन पर की गई कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *