Bengal Exit Poll: पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल में ज्यादातर सर्वे में भाजपा को बहुमत दिया गया है. सामने आए आठ प्रमुख सर्वे में से छह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में अपनी पहली सरकार बनाती दिख रही है. ‘प्रजा पोल’ के सर्वे में तो भाजपा को सबसे बड़ी जीत (178-208 सीटें) मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके अलावा ‘पोल डायरी’, ‘पी-मारक्यू’, ‘मैट्रिज’, ‘चाणक्य स्ट्रैटजीज’ और ‘जेवीसी’ ने भी भाजपा को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर स्पष्ट बढ़त दी है और बहुमत के आंकड़े के पार रखा है. इन छह एजेंसियों के रुझानों से साफ संकेत मिल रहा है कि लंबे समय से सत्ता पर काबिज तृणमूल को इस बार करारी शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें : विकास जरूरी, लेकिन पर्यावरण को न हो नुकसान : हेमंत सोरेन
दो सर्वे में टीएमसी के लिए राहत की खबर
हालांकि, दो एग्जिट पोल्स ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से अलग कहानी बयां कर रहे हैं और तृणमूल के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं. ‘जनमत पोल्स’ और ‘पीपल्स पल्स’ के सर्वे में तृणमूल की सत्ता में शानदार वापसी का दावा किया गया है. ‘जनमत पोल्स’ के अनुसार तृणमूल 195-205 सीटें जीतकर फिर से अपनी सरकार बना सकती है, जबकि इस सर्वे में भाजपा को 80-90 सीटों पर ही समेट दिया गया है. वहीं, ‘पीपल्स पल्स’ ने भी तृणमूल को 177-187 सीटें और भाजपा को 95-110 सीटें दी हैं.
यह भी पढ़ें : झारखंड पेयजल विभाग घोटाला : 6 नोटिस के बाद भी नहीं आया क्लर्क संतोष, अब बर्खास्तगी की तैयारी
सर्वे एजेंसी तृणमूल+ भाजपा अन्य
मैट्रिज 125-140 146-161 6-10
पोल डायरी 99-127 142-171 5-9
चाणक्य स्ट्रैटजीज 130-140 150-160 6-10
प्रजा पोल 85-110 178-208 0-0
पीपल्स पल्स 177-187 95-110 1-4
पी- मारक्यू 118-138 150-175 2-6
जनमत पोल्स 195-205 80-90 4-9
जेवीसी 131-152 138-159 2-4
