रांची में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक, घर-घर सत्यापन पर जोर

Ranchi : रांची जिला प्रशासन की ओर से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार...

Ranchi : रांची जिला प्रशासन की ओर से मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर 66-मांडर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन सहित संबंधित पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सुचारू, प्रभावी और समयबद्ध ढंग से पूरा करना था. बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके अलावा नए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ने, गलत, डुप्लिकेट, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने पर भी जोर दिया गया.

यह भी पढ़ें : बंगाल का एग्जिट पोल : ज्यादातर सर्वे में भाजपा को बहुमत, टीएमसी को दो सर्वे ने जिताया

लोगों से मतदाता सूची को शुद्ध बनाने में सहयोग देने की अपील

बीएलओ को फॉर्म भरने, दस्तावेजों के सत्यापन और मतदाताओं की फोटो गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए गए. वहीं कंप्यूटर ऑपरेटरों को डेटा एंट्री, रिपोर्टिंग और ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे. साथ ही मतदाता सूची को त्रुटिरहित, स्वच्छ और अद्यतन बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा गया. जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने बूथ स्तर अधिकारी (बीएलओ) से संपर्क करें, जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएं और मतदाता सूची को शुद्ध बनाने में सहयोग दें.

यह भी पढ़ें : रिम्स प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में एमएचए छात्रा ओली विश्वकर्मा का नामांकन रद्द, छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले में भी है नामजद अभियुक्त

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *