हुसैनाबाद में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहनों की सघन जांच, ब्लैक फिल्म हटाई गई

PALAMU: पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी ओपी क्षेत्र में प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में एंटी क्राइम...

PALAMU: पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी ओपी क्षेत्र में प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान क्षेत्र से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई.

ब्लैक फिल्म हटाकर दी गई सख्त चेतावनी

अभियान के तहत पुलिस द्वारा दोपहिया वाहनों के आवश्यक कागजात, डिक्की और हेलमेट की जांच की गई. वहीं चारपहिया वाहनों की विशेष रूप से डिक्की और काले शीशे (ब्लैक फिल्म) की जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहनों पर लगे अवैध ब्लैक फिल्म को मौके पर ही पुलिस द्वारा हटाया गया.

Also Read: बिहार में आंधी-बारिश का कहर, दीवार गिरने से 2 की मौत, कई जिलों में तबाही

अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान जारी

पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और बिना वैध कागजात के वाहन न चलाएं. प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *