बिहार में आंधी-बारिश का कहर, दीवार गिरने से 2 की मौत, कई जिलों में तबाही

News Desk: बुधवार को पटना समेत राज्य के करीब 20 जिलों में तेज आंधी और झमाझम बारिश हुई. कई इलाकों में धूल...

News Desk: बुधवार को पटना समेत राज्य के करीब 20 जिलों में तेज आंधी और झमाझम बारिश हुई. कई इलाकों में धूल भरी आंधी चली, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा. तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ उखड़कर सड़कों और घरों पर गिर गए. बक्सर के कलेक्ट्रेट रोड पर तेज हवा के चलते एक पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया. उस समय उसमें महिला और पुरुष समेत छह लोग सवार थे. सभी को मामूली चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने तुरंत पेड़ हटाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. स्टेशन रोड पर भी एक पेड़ दुकान पर गिरा, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ.

दानापुर में दीवार गिरने से दो की मौत

दानापुर में एक इमारत की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई. वहीं रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर पेड़ की टहनी टूटकर मालगाड़ी के पहिए पर जा गिरी.

सुपौल में बिजली गिरने से पेड़ में लगी आग

सुपौल जिले के प्रतापगंज के सुरियारी टेकुना गांव में आकाशीय बिजली गिरने से नारियल के पेड़ में आग लग गई. हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई.

मुजफ्फरपुर में घर पर गिरा पीपल का पेड़

मुजफ्फरपुर में तेज आंधी के दौरान एक विशाल पीपल का पेड़ घर पर गिर गया, जिससे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पटना में बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की समस्या भी सामने आई.

Also Read: झारखंड: सैटेलाइट से रखी जा रही नशे के कारोबार पर नजर,तीन सालों में 300 से अधिक इनपुट पर हुई कार्रवाई

आज भी पूरे बिहार में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है. 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है. 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. कुछ जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है.

पटना में बारिश और बादल का अनुमान

पटना में गुरुवार को बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. बारिश के बाद उमस बनी रह सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 3 मई तक प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी.

Also Read: झारखंड: सैटेलाइट से रखी जा रही नशे के कारोबार पर नजर,तीन सालों में 300 से अधिक इनपुट पर हुई कार्रवाई

तापमान में गिरावट, फिर भी कैमूर सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बावजूद कैमूर जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा. गया, रोहतास, सारण और औरंगाबाद में भी तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया.

लोगों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और सुरक्षित जगहों पर शरण लें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *