गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: बस-कार टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल

Giridih: शादी समारोह से लौट रहा एक परिवार गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया. सुबह करीब 5 बजे धनवार...

Giridih: शादी समारोह से लौट रहा एक परिवार गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया. सुबह करीब 5 बजे धनवार थाना क्षेत्र के लाल बाजार के पास सवारी बस और स्विफ्ट कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

मृतकों की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय बंगाली हाड़ी और 24 वर्षीय कुमकुम कुमारी के रूप में हुई है. वहीं हादसे में सुकरी देवी, तारा देवी, रोनित कुमार, जयनारायण और अरविंद यादव घायल हो गए हैं. सभी लोग कार में सवार थे और देवघर से शादी समारोह से लौट रहे थे.

कैसे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सवारी बस खोरीमहुआ की ओर जा रही थी, जबकि कार देवघर से बिरनी की ओर लौट रही थी. इसी दौरान लाल बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रहे दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई.

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया. सूचना मिलते ही धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी जयनारायण राम का परिवार देवघर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. लौटने के दौरान यह हादसा हो गया, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है.

ALSO READ: शराब घोटाला केस के आरोपी अरुण पति त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी अग्रिम जमानत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *