NEWS DESK: देशभर के लाखों छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. National Testing Agency (NTA) ने CUET UG 2026 को लेकर नई जानकारी जारी कर दी है. परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है, जबकि एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. छात्र cuet.nta.nic.in पर जाकर अपनी परीक्षा से जुड़ी सभी डिटेल्स चेक कर सकते हैं.
CUET UG क्यों है खास
CUET UG अब देश की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हो चुकी है. इसके जरिए कई बड़ी सेंट्रल और अन्य यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन मिलता है. इनमें University of Delhi, Banaras Hindu University, Jawaharlal Nehru University, Jamia Millia Islamia और Aligarh Muslim University जैसी यूनिवर्सिटीज शामिल हैं.
कब होगी परीक्षा
CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया जाएगा. यह परीक्षा देश के अलग-अलग शहरों में कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित होगी. एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल जाएगी, जबकि सटीक परीक्षा केंद्र का पता एडमिट कार्ड में दिया जाएगा.
एडमिट कार्ड कब आएगा
NTA के मुताबिक, एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, समय, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और सेंटर की पूरी जानकारी होगी.
ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर “CUET UG 2026 Exam City Slip” लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
इसके बाद डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड भरें.
सिक्योरिटी कोड डालकर सबमिट करें.
स्क्रीन पर आपकी एग्जाम सिटी स्लिप दिखाई देगी.
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर सकें.
ALSO READ: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का जलवा, 150 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
