अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का जलवा, 150 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

NEWS DESK: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. प्रियदर्शन के निर्देशन में...

NEWS DESK: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म हर दिन नए आंकड़े छू रही है. रिलीज के दूसरे हफ्ते के वीकडेज में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है, जो इसकी पॉपुलैरिटी को दिखाती है.

13वें दिन का कलेक्शन

फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन (दूसरे बुधवार) करीब 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इससे पहले के दिनों की कमाई कुछ इस तरह रही:

12वां दिन: 4.35 करोड़

11वां दिन: 3.50 करोड़

10वां दिन: 12.50 करोड़

9वां दिन: 10.75 करोड़

8वां दिन: 5.75 करोड़

पहले हफ्ते में फिल्म ने 84.40 करोड़ रुपये कमाए थे, और अब 13 दिनों में इसकी कुल नेट कमाई 124.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.

150 करोड़ क्लब के करीब

‘भूत बंगला’ अब 150 करोड़ के क्लब से बस कुछ कदम दूर है. फिल्म को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए करीब 25 करोड़ रुपये और चाहिए, जो उम्मीद है कि तीसरे वीकेंड तक हासिल हो सकता है.

फिल्म की खास बातें

कई सालों बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी साथ आई है. दोनों ने पहले भी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं. इस बार उन्होंने हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण पेश किया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं.

बढ़ने वाला है मुकाबला

फिलहाल फिल्म का मुकाबला धुरंधर 2 से हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. इसके अलावा आने वाले वीकेंड में एक दिन और राजा शिवाजी जैसी नई फिल्मों की एंट्री से ‘भूत बंगला’ के सामने चुनौती और बढ़ने वाली है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि बढ़ते कॉम्पटीशन के बीच यह फिल्म अपनी कमाई का सिलसिला कितनी दूर तक जारी रख पाती है.

ALSO READ: पलामू में भीषण गर्मी के बीच मौसम का बदला मिजाज, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *