News Desk: प्रधानमंत्री के उद्घाटन के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार आधी रात से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है. दिलचस्प बात यह है कि टोल दरें पहले ही तय कर दी गई थीं, लेकिन अभी फिलहाल इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले किसी भी वाहन से टोल नहीं लिया जा रहा है, जिससे लोगों को कुछ दिनों तक मुफ्त यात्रा का फायदा मिल रहा है.
सूत्रों की मानें तो गंगा एक्सप्रेसवे पर आने वाले 10–15 दिनों तक यात्रियों को टोल टैक्स से राहत मिलने वाली है. फिलहाल वाहन बिना किसी शुल्क के दौड़ रहे हैं, जबकि राज्य सरकार एक-दो दिनों में यह साफ कर सकती है कि टोल वसूली आखिर कब से शुरू होगी.
टोल टैक्स की दरें :
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए तय की गई टोल दरें इस प्रकार हैं:
- दो पहिया, तीन पहिया वाहन और पंजीकृत ट्रैक्टर: 905 रुपए
- कार, जीप व अन्य हल्के वाहन: 1800 रूपये
- हल्के व्यवसायिक वाहन व मिनी बस: 2840 रुपए
- भारी निर्माण मशीनरी और तीन से छह एक्सेल वाले वाहन: 8760 रुपए
- ओवरसाइज़ भारी वाहन (सात या उससे अधिक एक्सेल): 11265 रुपए
हालांकि अभी कुछ दिनों तक इन दरों के बावजूद यात्रियों से टोल वसूली नहीं की जा रही है.
Also Read: हुसैनाबाद में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहनों की सघन जांच, ब्लैक फिल्म हटाई गई
