CHAKRDHARPUR: चक्रधरपुर प्रखंड के इटीहाँसा गांव में आयोजित भव्य छऊ नृत्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव शामिल हुए. कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ विधायक का स्वागत किया.
रातभर चला सांस्कृतिक कार्यक्रम, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
रातभर चले इस सांस्कृतिक समारोह में विभिन्न दलों द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी गई,जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पारंपरिक रूप से गणेश वंदना के साथ किया गया.
विधायक सुखराम उरांव का संबोधन
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और कलाकारों को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम उरांव ने कहा: “छऊ नृत्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक है. ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कलाकारों ने इस प्राचीन कला को जीवित रखा है, जो सराहनीय है. राज्य सरकार और मैं स्वयं इन कलाकारों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हूं. छऊ कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन और विकास के लिए हर संभव सरकारी सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी भी अपनी परंपराओं पर गर्व कर सके.”
इनकी रही उपस्थिति
इस मौके पर मुख्य रूप से झामुमो नेता ताराकांत सिजुई, अमर बोदरा, अजीत मोदी, डाबलू हेंब्रोम, गणेश लागूरी, सुधीर नायक, दशरथ नायक सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
