Click Here
Click Here
Click Here

माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘Michael’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, विवादों में भी घिरी फिल्म

ENTERTAINMENT DESK : मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘Michael’ भारत में रिलीज के बाद अच्छा बिजनेस कर...

ENTERTAINMENT DESK : मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘Michael’ भारत में रिलीज के बाद अच्छा बिजनेस कर रही है. फिल्म के निर्देशक एंटोनी फूक्वा हैं और इसमें माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन ने पहली बार अभिनय किया है. हालांकि, कई आलोचकों ने फिल्म की आलोचना की, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों ने इसे पसंद किया है.

‘Michael’ ने भारत में छह दिन में कमाए करोड़ों

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

बुधवार को फिल्म ने भारत में ₹1.69 करोड़ की कमाई की, जिससे कुल कमाई ₹1.69 करोड़ हो गई है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने ₹3.70 करोड़ कमाए थे. वीकेंड पर कमाई बढ़ी—शनिवार को ₹5.25 करोड़ और रविवार को ₹5.85 करोड़ मिली. सोमवार को ₹2.25 करोड़ और मंगलवार को ₹2.40 करोड़ का कलेक्शन हुआ.

फिल्म की आलोचना और विवादों के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता

इस बीच, ‘Leaving Neverland’ डॉक्युमेंट्री के निर्देशक डैन रीड ने फिल्म पर आरोप लगाया कि इसमें माइकल जैक्सन की असलियत छुपाई गई है और उनके ऊपर लगे आरोपों को नजरअंदाज किया गया है. डैन का कहना है कि फिल्म में सिर्फ माइकल जैक्सन के अच्छे पक्ष को दिखाया गया है, जबकि उन पर लगे गंभीर आरोपों की बात नहीं की गई.

‘Michael’ फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अमेरिका में इसकी कमाई $100 मिलियन से ज्यादा पहुंच गई है. हालांकि फिल्म की आलोचना भी हो रही है, फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *