झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: राज्य के चौकीदार-दफादारों के वेतन के लिए 188 करोड़ से अधिक की राशि जारी

Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के ग्रामीण पुलिस (चौकीदार-दफादार) के...

Ranchi: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के ग्रामीण पुलिस (चौकीदार-दफादार) के वेतन भुगतान के लिए राशि आवंटित की है. सरकार के अपर मुख्य सचिव, वंदना दादेल द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, कुल 188.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है.

समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश

सरकार ने सभी जिलों के डीसी को निर्देश दिए हैं कि इस राशि का उप-आवंटन 15 दिनों के भीतर अपने अधीनस्थ कार्यालयों को सुनिश्चित करें. विभाग का मुख्य उद्देश्य यह है कि ग्रामीण स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले चौकीदारों और दफादारों को हर महीने उनका वेतन तय समय पर मिल सके.

जाने जिलावार आवंटन का आंकड़ा

बोकारो: 6.72 करोड़
चतरा : 10.28 करोड़
देवघर: 13.99 करोड़
धनबाद: 8.33 करोड़
दुमका: 7.54 करोड़
गिरिडीह: 11.97 करोड़
गोड्डा: 9.08 करोड़
गुमला: 11.02 करोड़
हजारीबाग: 11.16 करोड़
जमशेदपुर: 7.93 करोड़
जामताड़ा: 13.36 करोड़
खूंटी: 5.64 करोड़
कोडरमा: 4.95 करोड़
लातेहार: 4.23 करोड़
लोहरदगा: 2.87 करोड़
पाकुड़: 8.46 करोड़
रामगढ़: 3.59 करोड़
पलामू: 11.47 करोड़
रांची: 10.97 करोड़
सरायकेला: 4.04 करोड़
चाईबासा: 2.44 करोड़
सिमडेगा: 4.95 करोड़
साहेबगंज: 8.16 करोड़, गढ़वा: 6.51 करोड़

कुल: 188.87 करोड़

ALSO READ: कटौती और लो-वोल्टेज से परेशान लोग, हजारीबाग में बिजली व्यवस्था चरमराई 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *