Hazaribagh: संसद में विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण बिल का विरोध किए जाने के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया. इसी क्रम में चौपारण के तीनों मंडलों में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया. चौपारण पश्चिमी मंडल के मध्यगोपाली में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण बिल के समर्थन में नारेबाजी करते हुए विपक्ष के विरोध को महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया.
बिल का विरोध किसी सूरत में स्वीकार्य नहीं
इस दौरान भाजपा नेत्री गीता देवी, कमली देवी, शोभा देवी, तोखनी देवी, ललिता देवी, संगीता देवी, पूर्णिमा देवी, यशोदा देवी और प्रियंका कुमारी समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है और इसका विरोध किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है.
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, मध्य मंडल अध्यक्ष रेवा शंकर साव, पूर्वी मंडल अध्यक्ष आरती कौशल, मंडल कार्यक्रम प्रभारी मुकुंद साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा नेता गुलाब रजक, मंडल मंत्री अशोक कुमार ठाकुर, संजय चंद्रवंशी, अरविंद कुमार सिंह, कृष्णा साव, सुरेंद्र यादव, सुनील शेखर, प्रवीण सिंह, बालेश्वर साव, कपिलदेव यादव सहित कई भाजपा मौजूद रहे.
