Pakur: जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई में सड़क दुर्घटना में एक 22 वर्षीय युवक का मौत हो गया हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को रखकर सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग कर रहे थे. बताया जा रहा है 22 वर्षीय तोड़ाई निवासी अनूप कुमार मंडल पाकुड़ से तोड़ाई आ रहा था. इस दौरान तोड़ाई घुसते समय पुल के पास हाइवा के चपेट में गया. स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया पश्चिम बंगाल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन और सीओ ने लोगों को समझाया और मुआवजा और कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद सड़क जाम को हटाया गया. सड़क जाम होने से सड़क पर गाड़ी की लंबी कतारे लग गई. जिससे लोगों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ा. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

ALSO READ: लोहरदगा : विश्व आदिवासी दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत


