Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी निजी बस, कई लोगों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

News Wave Desk: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक निजी यात्री बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई....

Himachal
घटनास्थल पर राहत-बचाव में जुटे लोग

News Wave Desk: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक निजी यात्री बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. इस घटना में कई लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस सुबह 6.30 बजे बैरागढ़ से चंबा की ओर रवाना हुई थी. इस दौरान करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद देवीकोठी के पास चालुज मोड़ पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के नीचे स्थित दूसरी सड़क पर जा गिरी. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े.

कई लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर सहित 7 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल तीसा भेजा गया है. प्रशासन ने मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

बस में 15 से अधिक यात्री थे सवार

सूत्रों के मुताबिक, बस में 15 से ज्यादा यात्री सवार थे. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

वहीं हादसे के बाद पुलिस, प्रशासन और राहत दल भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. बस को हटाने और मलबे की जांच प्रक्रिया जारी है. अधिकारियों को आशंका है कि कुछ यात्री अभी भी वाहन के नीचे फंसे हो सकते हैं, इसलिए सावधानी के साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू

चंबा पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक स्तर पर मोड़ पर नियंत्रण खोने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि तकनीकी कारणों और सड़क की स्थिति की भी जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें: RAC और वेटिंग टिकट वालों की टेंशन खत्म! मोबाइल पर ऐसे चेक करें ट्रेन में खाली सीट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *