कोडरमा: घरेलू विवाद के कारण पिता ने कुएं में कूद कर की आत्महत्या

Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारडीह मुरकमनाय गांव में घरेलू विवाद मौत का कारण बन गया. यहां पुत्र के साथ...

Koderma
मरकच्चो थाना

Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारडीह मुरकमनाय गांव में घरेलू विवाद मौत का कारण बन गया. यहां पुत्र के साथ हुए झगड़े के कारण पिता ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली.  मृतक की पहचान रामसहाय यादव उम्र 56 वर्ष के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ा बेटा धनेश्वर यादव, छोटा बेटा वीरेंद्र यादव तथा पिता राम सहाय यादव के बीच दिन से ही घरेलू विवाद चल रहा था.  घरेलू विवाद इतना बढ़ गया की पिता ने घर के बगल स्थित एक कुएं में कूद कर जान दे दी.

चार दिन पहले की थी छोटे बेटे की शादी

ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पूर्व राम सहाय यादव ने छोटे बेटे वीरेंद्र यादव की शादी बड़ी धूमधाम से की थी. शादी होने के बाद छोटे बेटे और पिता के बीच कुछ-कुछ बात को लेकर विवाद होने लगा, जिसके बाद गुरुवार को पूरे घर विवाद में उलझ गया और राम सहाय यादव ने गुस्से में आकर घर के बगल स्थित कुएं में कूद कर जान दे दी. सूचना मिलने पर मरकच्चो पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त में जुट गई. वहीं, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि वह कुएं के बगल से गुजर रहा था, इसी बीच वज्रपात हुई और वज्रपात के झटके से वह कुएं में गिर गया और उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: चतरा में तूफान का तांडव, घर पर गिरा विशाल पेड़, प्रखंड प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *