झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

अगले कुछ दिनों तक बादल, बारिश और 40–60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना Ranchi : झारखंड...

अगले कुछ दिनों तक बादल, बारिश और 40–60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना

Ranchi : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और इसका असर राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ गरज और वज्रपात की संभावना है. 30 अप्रैल को भी राज्य के विभिन्न इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश की स्थिति बनी रही, वहीं तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Also Read : भ्रष्टाचार के पैसे खपाने के लिए इस्तेमाल किया गया “ब्रह्मास्त्र”, पढ़िये ACB की वो दलीलें जिससे खुल गई हर परत

तेज हवा और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए तेज हवा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. खासकर 30 अप्रैल और 1 मई को पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है. वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और गरज के साथ बारिश हो सकती है. यह स्थिति 2 मई से 6 मई तक भी बनी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Also Read : हजारीबाग तिहरा हत्याकांड: जांच की दिशा बदली, हिरासत में लिए गए यूट्यूबर सोहेल को पुलिस ने छोड़ा

तापमान में गिरावट, अगले दिनों में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री से गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. 1 मई से 4 मई तक राज्य में लगातार बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी. इसके साथ ही 5 और 6 मई को भी आंशिक बादल और बारिश के आसार हैं. मौसम में इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं खराब मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *