Chaibasa: कोल्हान क्षेत्र के रूटुगुटु जंगलों में 29 अप्रैल को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी नक्सली इसराइल पुर्ती उर्फ अमृत पुर्ती मारा गया था. घटना के बाद इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है. परिजनों के अनुसार, मुठभेड़ से दो दिन पहले वे तांतराबुरु जंगल में बेटे से मिलने पहुंचे थे और उसे घर लौटने की अपील की थी. इस पर इसराइल पुर्ती ने कहा “मरना तो जंगल में भी है और बाहर भी” और लौटने से इनकार कर दिया. परिवार ने बताया कि वह 15 वर्ष की उम्र में नक्सली संगठन से जुड़ा था और हाल के दिनों में 25 लाख के इनामी नक्सली अजय महतो का अंगरक्षक था.
नक्सली छोटे-छोटे समूहों में बंटकर जंगलों में फरार हो गए हैं:
सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद नक्सली छोटे-छोटे समूहों में बंटकर जंगलों में फरार हो गए हैं. इलाके में अब भी उनकी मौजूदगी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी है. गौरतलब है कि कोल्हान और सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. नक्सली अब दस किलोमीटर के दायरे में सिमट चुके है.
