झारखंड पुलिस की कार्रवाई: 12 साल से फरार दहेज प्रताड़ना का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गुत्थी भी सुलझी

Garhwa/Dhanbad: झारखंड पुलिस ने अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों पर नकेल कसी है. जहां...

Garhwa/Dhanbad: झारखंड पुलिस ने अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों पर नकेल कसी है. जहां एक ओर गढ़वा पुलिस ने एक दशक से अधिक समय से चकमा दे रहे फरार आरोपी को धर दबोचा, वहीं धनबाद पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए चोरी का माल बरामद कर लिया है.

गढ़वा: 12 साल बाद सलाखों के पीछे पहुंचा दहेज प्रताड़ना का आरोपी

गढ़वा जिले के चिनिया थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी संजय मलार उर्फ संजू मलार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी संजय मलार के खिलाफ 8 सितंबर 2014 को चिनिया थाने में कांड संख्या 58/14 दर्ज की गई थी. उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 498(A) (दहेज प्रताड़ना) और 494 (पति या पत्नी के जीवित रहते दूसरी शादी करना) के तहत गंभीर आरोप थे. FIR दर्ज होने के बाद से ही संजय अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था.

धनबाद: बंद घर में हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश, सामान बरामद

दूसरी तरफ, धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल उद्भेदन किया है. तिलाटांड़ स्थित आकाश किनारी में 28 अप्रैल को राजेंद्र राम नामक व्यक्ति के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया था. राजेंद्र राम द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी. संदेह के आधार पर पुलिस ने विकास रवानी और मिलन रवानीको हिरासत में लिया. कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उन्होंने बताया कि अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्होंने इस चोरी की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया.

ALSO READ: महावीर सिंह केस: वेतन कटौती की अवधि तय, जनवरी 2026 से पूरी पेंशन मिलेगी, एरियर का भुगतान नहीं होगा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *