Click Here
Click Here
Click Here

देशभर में मोबाइल अलर्ट से मची हलचल, घबराएं नहीं–NDMA कर रहा है टेस्ट

Ranchi: शनिवार को देशभर में अचानक कई मोबाइल फोन तेज आवाज के साथ बज उठे या वाइब्रेट होने लगे, जिससे लोगों में...

Ranchi: शनिवार को देशभर में अचानक कई मोबाइल फोन तेज आवाज के साथ बज उठे या वाइब्रेट होने लगे, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए घबराहट फैल गई. बाद में साफ हुआ कि यह कोई आपात स्थिति नहीं, बल्कि भारत सरकार द्वारा किया गया एक nationwide cell broadcast test था. इस दौरान मोबाइल स्क्रीन पर अलर्ट मैसेज फ्लैश हुआ और सायरन जैसी आवाज सुनाई दी.

सरकार के अनुसार, इस सिस्टम का उद्देश्य भूकंप, बाढ़ या अन्य आपदाओं के समय लोगों तक तुरंत चेतावनी पहुंचाना है. Cell Broadcast तकनीक के जरिए बिना इंटरनेट के भी एक साथ लाखों लोगों तक संदेश भेजा जा सकता है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ऐसे अलर्ट के दौरान घबराएं नहीं और इसे सुरक्षा के लिए जरूरी अभ्यास के रूप में समझें.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: झारखंड पुलिस की कार्रवाई: 12 साल से फरार दहेज प्रताड़ना का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गुत्थी भी सुलझी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *