Click Here
Click Here
Click Here

Ranchi: तेज आंधी-बारिश के बीच हरमू बाईपास रोड में गिरा पेड़, बाधित हुआ यातायात

Ranchi: शनिवार दोपहर रांची में मौसम ने अचानक करवट ले ली. तेज आंधी और झमाझम बारिश की वजह से शहर के जनजीवन...

Ranchi: शनिवार दोपहर रांची में मौसम ने अचानक करवट ले ली. तेज आंधी और झमाझम बारिश की वजह से शहर के जनजीवन पर असर पड़ा. कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

हरमू बाईपास रोड पर गिरा विशाल पेड़

इसी दौरान Harmu Bypass Road पर एक विशाल पेड़ उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर गया. पेड़ गिरने से सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही.तेज हवाओं का दबाव सड़क किनारे लगे पुराने पेड़ को झेल नहीं सका. पेड़ बिजली के तारों को अपनी चपेट में लेते हुए सड़क के बीचों-बीच गिर गया, जिससे बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यातायात सामान्य कराने में जुटा प्रशासन

गनीमत रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा, उस समय उसके नीचे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था. अगर सड़क पर वाहन मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था.घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से पेड़ हटाने का काम शुरू किया गया, ताकि सड़क पर यातायात जल्द सामान्य किया जा सके.

ALSO READ: Chaibasa: मंझारी में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2000 किलो जावा महुआ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *