लद्दाख में सेना ने की ‘ऑपरेशन नेत्रा कैंप’ 900 से ज्यादा मरीजों की जांच, आंखों की रोशनी वापस आई

Newswave Desk: भारतीय सेना ने लद्दाख में 153 जनरल अस्पताल में चार दिवसीय ‘ऑपरेशन नेत्रा’ कैंप का आयोजन किया. इस कैंप में...

साभार गूगल

Newswave Desk: भारतीय सेना ने लद्दाख में 153 जनरल अस्पताल में चार दिवसीय ‘ऑपरेशन नेत्रा’ कैंप का आयोजन किया. इस कैंप में मोतियाबिंद, Vitro-retinal सर्जरी समेत की एडवांस सेवाएं दी गई. भारतीय सेनाओं ने लद्दाख में मानवता का मिसाल पेश की है. लेह के 153 जनरल अस्पतालों में 27 से 30 अप्रैल, 2026 तक चार दिवसीय सर्जिकल आई कैंप का आयोजन किया गया. ऑपरेशन नेत्रा का कैंप का उद्घाटन जनरल हितेश भल्ला ने किया. इस कैंप के माध्यम से लद्दाख के सात जिलों में 950 मरीजों की जांच की गई है. इसमें चूसुल, हानले, द्रास, जानस्कर ऑर तुरतूक जैसे दुर्गम इलाकों के लोग शामिल हुए. भारतीय सेनाओं द्वारा इस पहल में साल 2025 नवंबर से अब तक 2500 से ज्यादा सर्जरी की जा चुकी है. इसके पहले ऊधमपुर, देहरादून, जयपुर ऑर गोरखपुर जैसे शहरों में कैंप लगाए गए हैं.

15 लोगों की आंखों की रोशनी वापस आई

ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा की अगुवाई वाली सर्जिकल टीम ने कुल 214 सर्जरी किए इसमें 197 मोतियाबिंद सर्जरी 10 vitro -retinal सर्जरी शामिल थीं. ग्लूकोमा ऑर लेंस ट्रांसप्लांट जैसे ट्रीटमेंट भी किए गए. इस सफल अभियान के अंतर्गत 15 लोगों की आंखों की रोशनी वापस आ गई.

Also Read:पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला, सड़कों पर आंदोलन की चेतावनी

‘ऑपरेशन नेत्रा एप’ की शुरुआत की गई

इस सफल ऑपरेशन की बड़ी सफलता ‘ऑपरेशन नेत्रा app’ लॉन्च रही. एप मरीजों के रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने में मदद करता है. ये क्यूआर कोड बेस्ड आइडेंटिटी के माध्यम से सर्जरी की जानकारी को ज्यादा सटीक बनाने में कारगर है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *