वेदांता : ईएसएल स्टील में रवीश शर्मा बने सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक

– 1 मई 2026 से प्रभावी, डिमर्जर के बाद कंपनी के लिए अहम होगी भूमिका Ranchi: वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड में रवीश...

– 1 मई 2026 से प्रभावी, डिमर्जर के बाद कंपनी के लिए अहम होगी भूमिका

Ranchi: वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड में रवीश शर्मा को 1 मई 2026 से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और पूर्णकालिक निदेशक (Whole-Time Director) बनाया गया है. इससे पहले वे कंपनी में डिप्टी सीईओ के पद पर कार्यरत थे. मेटल्स एवं माइनिंग क्षेत्र में 21 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ रवीश शर्मा ने कंपनी के संचालन और रणनीतिक पहलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. वेदांता समूह के साथ उनके अनुभव ने संगठन की कार्यकुशलता और विकास को मजबूत किया है.

यह भी पढ़ें : नन्हे कदम, ऊंची उड़ान : गुमला में दो दिवसीय शिशु वाटिका कार्यशाला की शुरूआत, शिशुओं में पंचकोष के विकास पर जोर

रवीश शर्मा की भूमिका कंपनी के लिए बेहद अहम मानी जा रही

डिमर्जर के बाद वेदांता स्टील एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है. ऐसे में सीईओ के रूप में रवीश शर्मा की भूमिका कंपनी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. उनके नेतृत्व में कंपनी के संचालन, क्षमता विस्तार और व्यवसायिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है. वेदांता, ईएसएल स्टील लिमिटेड देश की अग्रणी स्टील कंपनियों में से एक है, जो उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पादन और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी तेज, राजद ने केंद्र सरकार पर साधा निशान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *