NewsWave Desk: आज के समय में भारत में स्टैंड-अप कॉमेडी बहुत लोकप्रिय हो गई है. यह कहना मुश्किल हो गया है कि पुरुष कॉमडियन बेहतर हैं या महिला, क्योंकि दोनों ही बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रहे हैं. अब इंडस्ट्री में पुरुष और महिला दोनों कलाकार खूब नाम कमा रहे हैं और विदेशों में भी अपने शो कर रहे हैं.
सबसे मशहूर पुरुष कॉमेडियन में जाकिर खान का नाम सबसे ऊपर आता है. उनके अलावा अभिषेक उपमन्यु, अनुभव सिंह बस्सी, वीर दास और आकाश गुप्ता भी बहुत पसंद किए जाते हैं। महिलाओं में सुमुखी सुरेश का नाम आता है. उन्हें हाल ही में ‘नेटफ्लिक्स इज़ ए जोक फेस्ट 2026’ के लिए चुना गया है. अदिति मित्तल, प्रशस्ती सिंह, उरूज अशफाक और कनीज सुरका भी अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं.
पहले स्टैंड-अप कॉमेडी में ज्यादातर पुरुष ही दिखते थे, लेकिन अब महिलाए भी अपने अनोखे अंदाज और अलग विषयों के साथ खूब आगे बढ़ रही हैं. पुरुष कॉमेडियन आमतौर पर बचपन, रिश्तों और समाज की बातों पर मजाक करते हैं. महिला कॉमेडियन अक्सर अपने अनुभव, समाज की सच्चाई और महिलाओं से जुड़ी बातों पर कॉमेडी करती हैं.
आज भारत में दोनों ही पुरुष और महिला कॉमेडियन लोगों को खूब हंसा रहे हैं और उनके शो बहुत पसंद किए जा रहे हैं. आप अपनी पसंद के हिसाब से किसी को भी चुन सकते हैं, क्योंकि दोनों ही अपनी-अपनी जगह शानदार काम कर रहे हैं.
