Giridih : में आगामी जनगणना 2027 को सफल, पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा में स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान को गति मिल रही है, जिले के वरीय अधिकारियों ने स्वयं आगे बढ़कर इस प्रक्रिया में भाग लिया और आम नागरिकों को भी इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया, उपायुक्त श्री रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की, उनके साथ उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी, जिला कोषागार पदाधिकारी श्री अनंत मिश्रा तथा जिला नजारत उप समाहर्ता श्री आशुतोष ठाकुर ने भी स्व-गणना कर अभियान को मजबूती दी.
स्व-गणना नागरिकों को सशक्त बनाने महत्वपूर्ण पहल
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि स्व-गणना नागरिकों को सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे हर व्यक्ति अपने परिवार की सही और अद्यतन जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है, उन्होंने बताया कि सटीक आंकड़े ही विकास योजनाओं की मजबूत नींव होते हैं, इसलिए सभी लोगों को इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए, उन्होंने जिलेवासियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल का उपयोग कर अपनी जानकारी दर्ज करने की अपील की, साथ ही आश्वस्त किया कि जिन लोगों को तकनीकी सहायता की जरूरत होगी, उन्हें प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग दिया जाएगा, स्व-गणना के बाद गणनाकर्मी द्वारा सत्यापन भी किया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे.
वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि स्व-गणना केवल प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि नागरिक जिम्मेदारी का प्रतीक है, उन्होंने लोगों से अपील की कि वे समय रहते इस डिजिटल और सुविधाजनक प्रक्रिया का लाभ उठाएं,
जिला प्रशासन ने जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं और आमजन से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की है.
Also Read : स्टैंड-अप कॉमेडी 2026 भारत में: कौन है बेहतर ,पुरुष या महिला कॉमेडियन
