रांची में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, कैंसर और टीबी के संदिग्ध मरीज मिले

Ranchi: सोना सोबरन मेमोरियल सोसायटी की ओर से शनिवार को मोरहाबादी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों...

Ranchi: सोना सोबरन मेमोरियल सोसायटी की ओर से शनिवार को मोरहाबादी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया. शिविर का उद्घाटन रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

उपायुक्त की अपील

अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ साथ गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान में अहम भूमिका निभाते हैं. उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की.

विभिन्न बीमारियों की जांच

शिविर में ओरल, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ साथ हाइपरटेंशन, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, हीमोग्लोबिन और टीबी की जांच की गई.

संदिग्ध मामलों की पहचान

जांच के दौरान सर्वाइकल कैंसर के 2 और ब्रेस्ट कैंसर का 1 संदिग्ध मामला सामने आया. वहीं 50 लोगों का हीमोग्लोबिन स्तर 10 से कम पाया गया और 6 लोग टीबी के संदिग्ध मिले. सभी को चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श और आगे की जांच की सलाह दी गई.

Also Read: 48 घंटे में ही पुलिस ने सुलझाया मर्डर केस : नदी किनारे पत्थर गुफा से मिला था शव, 4 आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं के स्वास्थ्य पर फोकस

शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की जांच की व्यवस्था की गई थी. साथ ही मुंह के कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए ओरल कैंसर स्क्रीनिंग भी की गई.

रक्तदान के लिए जागरूकता

कार्यक्रम के दौरान ब्लड डोनेट, सेव लाइफ का संदेश देकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया. शिविर के सफल आयोजन में रांची कैंसर कोर फाउंडेशन, टाटा ट्रस्ट समर्थित, और राज्य एनसीडी कार्यक्रम, एनएचएम झारखंड का विशेष योगदान रहा.

अधिकारियों की मौजूदगी

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता सुदेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय सहित कई अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे. सोसायटी ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *