स्वास्थ्य विभाग पर BJP का हमला: ‘लूट का अड्डा’ बनने का आरोप, मंत्री हटाने और FIR की मांग

Ranchi: हटिया विधायक और विधानसभा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए सरकार पर...

Ranchi:  हटिया विधायक और विधानसभा के मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने स्वास्थ्य विभाग में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि विभाग में जिस तरह से लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, वह साफ संकेत है कि अंदरखाने बड़ा खेल चल रहा है.

जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल

मुख्य सचिव द्वारा स्वास्थ्य सचिव को जांच सौंपे जाने पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह “दूध की रखवाली बिल्ली को देने” जैसा फैसला है. उनके मुताबिक, इससे साफ है कि सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है.

जायसवाल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संरक्षण में टेंडर घोटाला हुआ है. उन्होंने दावा किया कि सस्ते सामान को कई गुना महंगे दामों पर खरीदा गया और इसमें चहेते लोगों को फायदा पहुंचाया गया.

ALSO READ: औब्सेसिव पेरेंटिंग: बच्चों पर ज़्यादा कंट्रोल करना सही या गलत?

स्वतंत्र जांच और कार्रवाई की मांग

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में एक ही परिवार की कई कंपनियों को शामिल कर नियमों को ताक पर रखा गया, जिससे पूरी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

BJP नेता ने ट्रेजरी गड़बड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि यह मामला राज्य के चर्चित चारा घोटाला से भी बड़ा साबित हो सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में पहले से ही बालू, कोयला, जमीन और लोहा से जुड़े मामलों में लूट की खबरें आती रही हैं, और अब स्वास्थ्य विभाग भी उसी राह पर है.

अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए, दोषी अधिकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज हो और स्वास्थ्य मंत्री को बिना देरी के बर्खास्त किया जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *