Click Here
Click Here
Click Here

अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अवैध संबंध के शक में...

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी की लकड़ी के डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना की जानकारी और पुलिस कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 1 मई 2026 को सूचना मिली कि टेबो थाना अंतर्गत ग्राम चाकोमटोंनांग बुरूटोला में पति बिरसा कोंद उर्फ जोटो ने अपनी पत्नी अंजला बैंसा की हत्या कर दी है. सूचना महत्वपूर्ण थी, इसलिए पुलिस की एक टीम तत्काल गांव पहुंची और घटनास्थल से 25 वर्षीय अंजला बैंसा का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

परिजन के बयान पर केस दर्ज

इस संबंध में मृतका की रिश्तेदार सलमी कंडुलना, उम्र 45 वर्ष, पति लेको कंडुलना, निवासी ग्राम जोमताई, थाना सोनुवा के बयान पर टेबो थाना में कांड संख्या 06.2026 दर्ज किया गया. आरोपी बिरसा कोंद उर्फ जोटो, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता हेरमंद कोंद उर्फ दामकाराय कोंद के खिलाफ धारा 103, 1 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

Also Read: NewsWave Breaking: ट्रेजरी लीक पर तकनीक का पहरा, वित्त विभाग में 77 नए पदों के साथ डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक

छापामारी कर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर एसडीपीओ चक्रधरपुर के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 मई को ही आरोपी बिरसा कोंद उर्फ जोटो को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है.

शक बना हत्या की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के साथ किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

छापामारी अभियान में चक्रधरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ सैयद मुस्ताफा हाशमी, टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी, पुअनि दुबराज हेम्बरम, हवलदार अर्जुन उरांव, सिपाही चैतु भगत, संदीप लकड़ा, चिंता बोदरा आदि शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *