पलामू में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Palamu: जिले के गाड़ी खास क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटना का शिकार हो...

Palamu: जिले के गाड़ी खास क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई. इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

एक की मौके पर मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों व्यक्ति लोहड़ा थाना क्षेत्र के करूअसना गांव के निवासी थे. मृतक की पहचान बिजय ठाकुर के रूप में हुई है. वहीं इस दुर्घटना में मुनेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

ALSO READ: अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल घायल युवक का उपचार जारी है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *