Ranchi: कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से 1 किलो 31 ग्राम अवैध गांजा, 2 स्मार्टफोन, 1 वेट मशीन, 1650 रुपये नकद और एक सफेद रंग की स्कूटी, नंबर JH01DX1350, बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि वर्मा, सुखदेवनगर, न्यू मधुकम, चूना भट्टा, रोड नंबर 05, और जनार्दन दास, तमाड़, लोहड़ी टिम्पू, के रूप में की गई है.
Also Read: राजधानी रांची में बाइक कट्टा गिरोह का आतंक, राहगिरो से कर रहे हैं छिनतई
गुप्त सूचना पर छापेमारी
यह कार्रवाई 02 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था. टीम ने सूचना का सत्यापन करते हुए जेल मोड़ तालाब के पास दबिश दी और दोनों आरोपियों को खदेड़कर पकड़ लिया.
पूछताछ में बड़ा खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी जनार्दन दास ने स्वीकार किया कि वे लोग गांव देहात और बाहर से गांजा खरीदकर रांची के अलग अलग लोगों को सप्लाई करते थे. इस सफल कार्रवाई के बाद पुलिस ने गांजा सप्लाई के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है.
