रांची: राजधानी रांची में इन दिनों बाइक कट्टा गिरोह ने आतंक मचा रखा है़ गिरोह मुख्यरूप से रात में सक्रिये होता है. रात 11 बजे के बाद गिरोह में शामिल अपराधी अपने शिकार की तलाश में निकल जाते है़ इस गिरोह का काम करने का अपना अलग तरीका है. बाइक-कट्टा गिरोह में एक बाइक पर दो अपराधी रहते हैं, वे लोग रात में पैदल तथा दो पहिया पर सवार राहगीरों को निशाना बनाते है. ये लोग रांची व हटिया रेलवे स्टेशन, खादगढ़ा बस स्टैंड, रातू रोड के न्यू मार्केट बस स्टैंड, आइटीआइ बस स्टैंड बूटी मोड़ के पास सक्रिय रहते है. राहगीर व बाइक सवार को सुनसान स्थान पर रोकते हैं. और कट्टा सटा कर उनसे लूट पाट करते है.
केस स्टडी- 1
ऐसा ही एक वाक्या पिछले दिनों रात के 12:10 बजे कांटाटोली की ओर से आ रहे बाइक सवार के साथ हुआ. कांटाटोली की ओर से कोकर जा रहे एक बाइक सवार को गिरोह के सदस्यों ने कांटाटोली फ्लाइओवर के नीचे से पीछा करना शुरू किया. लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल रहा था, खेल गांव चौक पर मौका मिला तो एक कार की तेज लाइट से वो लोग थोड़ा ठिठके, लेकिन कार के जाते ही उस व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया. लेकिन उसी समय पुलिस गश्ती गाड़ी साइरन बजाते हुए वहां से गुजरी तो गिरोह के सदस्य बाइक लगा कर लघुशंका की मुद्रा में रोड के किनारे खड़े हो गये, जिससे पुलिसकर्मियों को उन पर कोई शक नहीं हुआ.
केस स्टडी- 2
कोकर के चुन्ना भट्टा के समीप गिरोह ने तीन दिन पहले 11:30 बजे एक व्यक्ति से मोबाइल ओर पॉकेट से 350 रुपये लूट लिये गए जब वह व्यक्ति चिल्लाते हुए बाइक के पीछे दौड़ा तो गिरोह के सदस्यों ने मोबाइल रोड पर फेंक दिया, 350 रुपये लूट जाने पर वह व्यक्ति इसलिए थाना नहीं गया कि छोटी सी रकम के लिए कौन थाना पुलिस का लफड़ा लेता है.
नोट : बाइक-कट्टा गिरोह सक्रिय है, इन्हें पकड़ने के लिए रांची पुलिस के पदाधिकारियों को लगाया गया है, लेकिन अभी तक गिरोह पकड़ा नहीं गया है. रांची पुलिस उन्हें रंगेहाथ पकड़ने में लगी हुई है. राकेश रंजन, एसएसपी रांची.
ALSO READ : रांची में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, कैंसर और टीबी के संदिग्ध मरीज मिले
