Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग : शराब के अड्डे पर प्रशासन का डंडा, झुमरा के सहारा ऑफिस के पीछे चला जांच अभियान

Hazaribagh: झुमरा सहारा ऑफिस के पीछे वाले खाली मैदान में बढ़ रही अराजकता पर प्रशासन ने शनिवार को कड़ा रूख अपनाया. लंबे...

Hazaribagh: झुमरा सहारा ऑफिस के पीछे वाले खाली मैदान में बढ़ रही अराजकता पर प्रशासन ने शनिवार को कड़ा रूख अपनाया. लंबे समय से यह स्थान शराबियों के सुरक्षित ठिकाने के रूप में तब्दील हो रहा था, जिससे स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों में असुरक्षा का भाव पैदा हो गया था.

यह भी पढ़ें : पहाड़ी मंदिर में सत्ता परिवर्तन : आरोपों के बीच 4 मई को कमान संभालेगी नई प्रबंध समिति

पदाधिकारियों ने खुद संभाली कमान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद और दारू थाना के एसआई मिथु मुर्मू दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मैदान का सघन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वहां भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें और गंदगी बिखरी हुई मिली. इससे यह बात साबित हुई कि यहां देर शाम असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है.

सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी बर्दाश्त नहीं : अंचलाधिकारी

निरीक्षण के बाद अंचलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि सार्वजनिक स्थलों को शराब का अड्डा बनाना कानूनन अपराध है और ऐसी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि चिन्हित स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी और पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन का स्पष्टीकरण: डीएसपी रैंक के अधिकारियों ने नहीं लिया दोहरा वेतन, क्लर्कियल गलती थी, लौटाई राशि

ग्रामीणों से सहयोग की अपील

बीडीओ और पुलिस पदाधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाने को दें. उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी. प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *