पहाड़ी मंदिर में सत्ता परिवर्तन : आरोपों के बीच 4 मई को कमान संभालेगी नई प्रबंध समिति

Ranchi : झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य राकेश सिन्हा ने ऐलान किया है कि आगामी 4 मई को नवनिर्वाचित...

Ranchi : झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य राकेश सिन्हा ने ऐलान किया है कि आगामी 4 मई को नवनिर्वाचित पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंध समिति औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण करेगी. सिन्हा ने वर्तमान विकास समिति पर आरोप लगाया कि कमेटी ने नियमों को ताक पर रखकर बिना किसी निविदा या विज्ञापन के मंदिर का करोड़ों का कीमती स्क्रैप बेच दिया. सिन्हा ने सवाल उठाया कि सौंदर्यीकरण के नाम पर हुए खर्च और संपत्तियों की बिक्री का ब्यौरा सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंदिर किसी की निजी जागीर नहीं, बल्कि जन-आस्था की धरोहर है.

यह भी पढ़ें : आंधी का कहर : एक झोंके ने उजाड़ दिया आशियाना, खुले आसमान के नीचे आ गई वृद्ध महिला की जिंदगी

न्यायालय का रुख और नई टीम

हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद गठित इस नई समिति का नेतृत्व रिटायर्ड जस्टिस डॉ. एसएन पाठक (अध्यक्ष) करेंगे. टीम में राकेश कुमार सिंह समेत तीन उपाध्यक्ष, राकेश सिन्हा (सचिव) और विनोद कुमार (कोषाध्यक्ष) शामिल हैं. समन्वय के लिए रांची के डीसी, एसएसपी और स्थानीय सांसद-विधायक को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. नई कमेटी ने वर्तमान प्रबंधन से शांतिपूर्ण हस्तांतरण की अपील की है. साथ ही कहा है कि है कि यदि 4 मई को कार्यभार संभालने में कोई व्यवधान उत्पन्न हुआ, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी.

यह भी पढ़ें : रांची में अतिक्रमण पर सख्ती, अपर बाजार से हटाए गए अवैध कब्जे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *